Wednesday, September 27, 2023

बागपत में अक्टूबर तक पूर्ण होगा यूपी हरियाणा सीमा पर बन रहे पुल का निर्माण

बागपत । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यूपी हरियाणा सीमा बॉर्डर कुर्डी नांगल के पास बन रहे पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल का निर्माण अक्टूबर तक होने की संभावना है।

यूपी हरियाणा सीमा पर बनाए जा रहे यमुना पुल की परियोजना सीआरएफ योजना के अंतर्गत 84 करोड़ रूपये की धनराशि से स्वीकृत है। जिसमें पुल का निर्माण हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकारें मिलकर कर रही हैं। हरियाणा सरकार जहां पुल निर्माण में जुटी है वहीं पुल निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 130.47लाख की स्वीकृत दी जा चुकी है जिसमे जनपद बागपत की भूमि अधिग्रहण के कार्य हेतु लंबाई 764.50 मीटर के लिए भूमि किसानों की अधिकृत की गई है।

इस पुल का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा। पुल निर्माण से दोनो राज्यों की सीमाओ पर रहने वाले लोगो को बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। लोगो को दिल्ली से चंडीगड व बड़ौत बागपत हाईवे जुडने से बड़ा लाभ होगा जिससे यहां के लोगो की जो एक बड़ी समस्या नदी आर पार करके जाना था वो भी अब समाप्त हो जायेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय