Sunday, February 23, 2025

कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का दावा, राहुल गांधी अमेठी से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने शुक्रवार को अपने गृह जनपद वाराणसी से दावा किया कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से ही लड़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर रख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने केरल से कश्मीर तक पदयात्रा कर पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है।

प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ेगी तो कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर में आए पूर्व विधायक अजय राय ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रियंका गांधी को लेकर भी बड़ी बात कही। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर अजय राय ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी जहां कहेंगी हम वहां से चुनाव लड़वा देंगे। उन्हें पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ेगी तो उनकी जीत के लिए एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। पार्टी प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण भी भेजेगी।

कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज

अजय राय ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। अब कहां है 13 रुपए वाली चीनी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। ये जानकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बौखला गई है। एक अन्य सवाल के जबाब में पूर्व विधायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है, उसे घर-घर पहुचाऊंगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में उतरेगी और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय