Wednesday, May 7, 2025

मुजफ्फरनगर में अवैध पब्जी कैफ़े पर प्रशासन की छापेमारी, युवक-युवतियां गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध पब्जी सेंटर और कैफे पर जबरदस्त छापेमारी की। आवश्यक कागजात न दिखा पाने और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

बुधवार को एएसपी आयुष विक्रम सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने थाना पुलिस को साथ लेकर कई रेस्टोरेंट्स और पब्जी सेंटर्स पर छापेमारी की। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नगर में कई अवैध पब्जी सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसके साथ-साथ कई रेस्टोरेंट्स मैं भी अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। उन्होंने बताया कि इन्हीं मामलों को मद्देनजर रखते हुए टीम बनाकर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 1 पब्जी कैफे पर जांच की गई। इस दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। फायर सेफ्टी की एनओसी नहीं पाई गई। जबकि अंसारी रोड पर एक पैथी सेंटर चलता मिला। जिसके लिए आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई थी। वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अधीनस्थ अधिकारी गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय