Thursday, May 8, 2025

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव, पाकिस्तान की सेना ने की अंधाधुंध गोलाबारी, 10 नागरिकों की मौत, 45 घायल

पुंछ। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों के बाद जम्मू -कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम हमले के दूसरे दिन से पाकिस्तान की यह हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा के साथ सटे कईं इलाकों में पाकिस्तान की सेना ने रात को बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की।

मुज़फ्फरनगर में लापता हुआ कोचिंग सेंटर संचालक, गंग नहर में भी की जा रही है तलाश

 

 

इसकी चपेट में आने से दस नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 45 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बीती देर रात और आज सुबह पुंछ और मेंढर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की जिसकी चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए सात लोगों में से तीन लोगों की पहचान शाहीन नूर के बेटे मोहम्मद आदिल, अल्ताफ हुसैन के बेटे सलीम हुसैन और शालू सिंह की पत्नी रूबी कौर के रूप में हुई है।उन्होंने कहा कि उरी के सलामाबाद के नौपोरा और कलगे इलाकों में सीमा पार से की गई गोलाबारी में दस नागरिक घायल हो गए जबकि राजौरी में तीन नागरिक घायल हो गए हैं।

 

घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य सुविधाओं में ले जाया गया है। इस गोलाबारी में आवासीय संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है और सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई है।अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने लगातार 13वें दिन नियंत्रण रेखा पर भारी मोर्टार दागे और गोलाबारी की। भारत और पाकिस्तान के बीच फरवरी 2021 के संघर्ष विराम समझौते के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर यह पहली बड़ी नागरिक हताहत संख्या है।

 

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कई देशों को दी जानकारी

 

इस बीच लगातार गोलाबारी के कारण कई सीमावर्ती गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया हैभारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का आनुपातिक और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है। अधिकारी ने कहा कि हमारे बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और सीमा पार से होने वाली आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं तथा स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन सेवाएं जुटा रहा है।

 

 

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी में बलविंदर कौर उर्फ रूबी (33), मोहम्मद जैन खान (10), उनकी बड़ी बहन जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रंजीत सिंह (48), शकीला बी (40) और अमरजीत सिंह (47) की मौत हुई है। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हो गए। कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय