Friday, April 19, 2024

मंत्री का कर दिया जनता ने ईलाज, लगा दी खुजली की फली, मंत्री जी को गांव में कपडे उतारकर नहाना पड़ा !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अशोकनगर- जिले में 5 फरवरी से शुरू हुई भाजपा सरकार की विकास यात्रा में अजीबोगरीब रंग दिखाई दे रहे हैं। विकास यात्रा में शामिल मंत्री-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा ही एक नजारा मंगलवार शाम जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में देखने में आया, यहां से बृजेन्द्र सिंह यादव प्रदेश सरकार के पीएचई राज्यमंत्री हैं, इस विकास यात्रा में अचानक उन्हें चली खुजली से परेशान होना पड़ा। तो वहीं भाजपा सरकार की इस विकास यात्रा के बीच कमलनाथ सरकार के गुणगान के नजारे दिखाई दिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी अनुसार हुआ यूं कि जब राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ विकास यात्रा निकालकर सरकार का गुणगान कर रहे थे। इसी बीच विधानसभा के देवर्छी गांव पहुंचते ही उनके शरीर में अचानक खुजली चलने लगी। इतना ही नहीं  खुजली इतनी जोर से चली कि असहनीय हो उठी। माजरा देख सुरक्षा कर्मी और सलाहकार हक्के-बक्के रह गए।

खुजली से परेशान आखिर मंत्री करें तो क्या करें। ग्रामीण संस्कृति में पले बढ़े हुए मंत्री समझ गए कि गांंवों में पैदा होने वाली क्रेंच की फली किसी के द्वारा उन पर लगाई गई है, जिसके शरीर पर लगते ही बुरी तरह से खुजली चलने लगती है। माजरा समझते देख मंत्री बृजेन्द्र सिंह को वहीं गांव में कपड़े उतार पर साबुन से शरीर को साफ कर नहाना पड़ा।

आखिर सरकार के एक मंत्री के साथ और उन्हीं के क्षेत्र में इस तरह की हरकत किसने की यह जांच का विषय है। बताया गया कि देवर्छी गांव से पहले मंत्री विकास यात्रा लेकर पठारी और अमनचार गांवों से गुजरे थे, यह सभी गांव उनके क्षेत्र में आते हैं। आखिर खुजली वाली फली किस शरारती ने किस गांव में उनको लगाई ये तो जांच से ही पता लगाया जा सकता है।

भाजपा सरकार की विकास यात्रा में गुणगान कमलनाथ का

अपने विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में राज्यमंत्री को खुजली चलने के वाकिये के साथ ही जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार की विकास यात्रा के दौरान कमलनाथ सरकार के गुणगान सुनाई दिए। हुआ यूं कि विकास यात्रा के दौरान चंदेरी नगरपालिका के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित विधायक गोपाल सिंह चौहान द्वारा कमलनाथ सरकार को गुणगान कर कहा गया कि जिस सड़क का लोकार्पण इस विकास यात्रा के दौरान किया जा रहा है वह कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह की देन है।

उन्होंने विकास यात्रा  में शामिल भाजपा नेताओं के मुंह पर कहा कि सड़क निर्माण की 5 करोड़ की राशि कमलनाथ सरकार में स्वीकृत हुई थी अब लोकार्पण कोई करे फर्क नहीं पड़ता। इसी तरह कांग्रेस नेता विवेकांत भार्गव ने भी सरकार की विकास यात्रा के बीच कमलनाथ सरकार के गुणगान किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानू रघुवंशी और जिला पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह रघुवंशी मंच पर उपस्थित रहे उनके समक्ष कमलनाथ सरकार का गुणगान होता रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय