Friday, September 20, 2024

बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण :- भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। बड़ा राज्य होने के कारण प्रदेश का मुखिया लखनऊ में बैठकर बढ़ती हुई समस्याओं का हल नहीं कर सकते है। पूरा प्रदेश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार की चपेट में है। यहां शिक्षा और चिकित्सा जीरो हैं।
भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए, राज्य पुनर्गठन आयोग गठित किया जाए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, आगरा में एम्स की स्थापना कराई जाए, मेरठ में तत्काल मिनी सचिवालय और हाई कोर्ट की स्थापना कराई जाए, देश के किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए जाएं, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, डॉ एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए, गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल दिलाया जाए, चीनी मिलों से तत्काल गन्ना भुगतान व ब्याज दिलाया जाए, मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। धरना देते हुए प्रदर्शन कार्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश चाहिए। इसके लिए गांव-गांव नगर- नगर जन आंदोलन शुरू कर दिया गया है।
डॉ अशोक मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगे और नि:शुल्क होगी। सभी को रोजगार होंगे। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की ने कहा कि हम घर-घर जाकर अलग राज्य की अलख जगाएंगे। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में धरना स्थल से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन कारियो को राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद राव राजा खान, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश सचिव ऋषिपाल गुर्जर, कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील धारकी, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, मंडल प्रभारी दुष्यंत, जिला मंत्री मुकर्रम प्रधान, जिला मंत्री महबूब हसन, नगर मंत्री तबरेज मलिक, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, अजीत सिंह एडवोकेट, अमरदीप मान, कुलदीप, जिला महामंत्री मोहम्मद मंसूर शेरखान, समाजसेवी मुक्ति मोर्चा नेता डॉक्टर परविंदर मलिक, अब्दुल सलाम, मोहम्मद ओसामा, गौरव शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, रविंद्र सेठ, रामशरण चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी, हरेंद्र सिंह प्रधान, प्रदेश सचिव मुनेशपाल बुद्धू, बबलू चौधरी, धर्मपाल जोशी, हाजी बुद्धू हसन, हाजी साजिद, हाजी इरफान सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय