मुजफ्फरनगर। AIMIM ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ नेता अरशद राणा को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा बागपत, मेरठ, अलीगढ़ और सहारनपुर से भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान ने बताया कि बागपत निवासी अनीस अहमद, मेरठ के फिरोज मिंटू और मुजफ्फरनगर के नौशाद रहीमी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ के पंडित दिलीप शर्मा और सहारनपुर के साजिद शाह को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
महताब चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।