Tuesday, May 20, 2025

मुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के होटल ताज में बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा है। इस फोन काल की जानकारी फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने तत्काल मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल होटल ताज में पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

इसके पुलिस ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध झूठी खबर देने का मामला दर्ज किया और फोन करने वाले की तलाश शुरू की। फोन काल की छानबीन के बाद पुलिस ने धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम फर्जी काल की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय