Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में मंडी से आलू बेचकर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिरा

सहारनपुर। सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान मंडी से आलू बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहट थानाक्षेत्र में मंडी से आलू बेचकर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा बीती रात बेहट-दयालपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर निवासी विनोद (52) पुत्र धर्म सिंह बेहट स्थित सब्जी मंडी से आलू बेचने के बाद ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर वापस लौट रहा था। पूर्वी यमुना नहर के पुल पर अचानक विनोद ट्रैक्टर के ऊपर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल से नीचे नहर के सूखे हिस्से में जा गिरा और पलट गया, जिसके नीचे दबने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना मृतक के गांव में दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन मृतक किसान के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद शव को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय