Sunday, April 27, 2025

नोएडा में जंगल में लकड़ी लेने गई बेटी के सामने महिला से दुष्कर्म, आरोपी को लोगों ने पकड़ कर धुना

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने जबरन बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपी उसे स्कूटी पर बैठकर सुनसान जगह पर ले गया, तथा उसकी 5 वर्षीय बेटी के सामने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जब आरोपी घटना को अंजाम दे रहा था  तभी महिला की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर कुछ लोग आ गए, तथा उन्होंने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की शाम को उसकी पुत्रवधू जंगल में लकड़ी लेने जा रही थी। वह अपने 5 वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर जा रही थी। महिला का पति भी जंगल में लकड़ी लेने गया था, लेकिन वह आगे चला गया था। उन्होंने बताया कि इसी बीच वहां पर सोबीन नामक व्यक्ति स्कूटी लेकर पहुंचा। उसने महिला को स्कूटी में पर लिफ्ट दिया।

 

[irp cats=”24”]

महिला अपनी 5 वर्ष की बच्ची के साथ स्कूटी पर बैठ गई। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, तथा महिला के साथ बलात्कार करने लगा। इस दौरान बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने बच्ची को धक्का दे दिया। बच्ची की चिख-पुकार सुनकर जंगल में पशु चरा रहे चरवाहे मौके पर आ गए।

 

उन्होंने महिला के साथ बलात्कार करते हुए आरोपी को पकड़ लिया, तथा उसकी जमकर धुनाई की। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय