Saturday, May 17, 2025

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म,चारधाम यात्रा आज से शुरू

उत्तरकाशी। आज से उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित मां यमुना और मां गंगा को समर्पित धामों यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इस बार प्रकृति ने दोनों धामों का श्रृंगार बर्फ से किया हुआ है। गंगोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुल रहे हैं। शुक्रवार को मां गंगा की भोग मूर्ति डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी।

आज अक्षय तृतीय पर दोपहर 12 बजर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मां यमुना के धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त रहेगा। शुक्रवार को मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री को रवाना हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय