Tuesday, April 22, 2025

पत्नी को मिल रहा था लेखपाल का नियुक्ति पत्र, पति सुनाने लगा उसकी बेवफाई की दास्तां

झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में एक ओर लेखपाल भर्ती की परीक्षा पास करने वाले जनपद के 110 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे और उनके चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर पांच वर्ष पूर्व समाज का तिरस्कार कर लव मैरिज करने वाला प्रेमी लेखपाल बनी अपनी पत्नी को बेवफा बताते हुए उस पर आरोपों की झड़ी लगाए था। यह नजारा देख लोग उस युवक की पीड़ा सहानुभूति के साथ सुन रहे थे।

दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को नव नियुक्त लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। उसी समय एक युवक परिसर में पहुंचा और खुद को एक नव नियुक्त लेखपाल युवती का पति बताने लगा। युवक ने बताया कि उसका नाम नीरज विश्वकर्मा है। पांच वर्ष पूर्व उसका एक सोनी परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर समाज और परिवार का तिरस्कार कर ओरछा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों को परिवार वालों ने अपना लिया था।

उसका आरोप है कि जब उसकी पत्नी को यह मालूम चला कि उसका लेखपाल की नौकरी में चयन हो गया है तभी 18 जनवरी 2024 से उसका साथ छोड़ कर अपने घर चली गई थी। लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलते ही अब वह प्रेम विवाह भी स्वीकार नहीं कर रही है। उसने आरोप लगाया कि वह कार पेंटर का कार्य करता है और उसकी पत्नी अब लेखपाल बन गई है इसलिए उसने दूरी बना ली है।

[irp cats=”24”]

नीरज का कहना है कि वह केवल अपनी पत्नी को घर साथ ले जाने के लिए आया है, लेकिन वह साथ नहीं जा रही है। यह हाईवोल्टेज ड्रामा काफी समय तक कलेक्ट्रेट में चला और चर्चा का विषय बना रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय