Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में जहरीली गैस निकलने से दो मजदूरों की मौत,मचा हड़कंम

गाजियाबाद। सिकंदराबाद के कस्बे में खुर्जा रोड पर स्थित एक कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रपाल जाटव (45 वर्ष), निवासी गांव भटपुरा की मढैया, और महेश सैनी (35 वर्ष), निवासी गांव पिलखनवाली, के रूप में हुई है। दोनों मजदूर सिकंदराबाद के स्थानीय किसान जब्बार गाजी के खेत पर मजदूरी कर रहे थे।

 

 

[irp cats=”24”]

मंगलवार सुबह, नलकूप की मोटर खराब होने के कारण चंद्रपाल और महेश ने लगभग 10:30 बजे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों नहीं निकले, तो वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने कुएं में झांक कर देखा। उन्हें कुएं में अचेत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत अन्य लोगों को बुलाया और दोनों को सिकंदराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय