Friday, April 26, 2024

पहले चरण के चुनाव से ही हवा बदल रही है, पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी-अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघारा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में एक जनसभा करने पहुंचे हैं। वही यहां उन्होंने मंच से भाजपा पर हमला बोला।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

आपको बता दें कि बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे हैं। रैलीस्थल पर लोगों की भीड़ ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम दोपहर को रैली स्थल पहुंचे और मंच पर पहुंचकर जनता का अभिवादन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा बदल रही है। पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। कहा कि यह विशेष चुनाव है और इस बार माहौल अलग हैं। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए हैं। 22 के चुनाव में आपने ऐतिहासिक वोट दिए थे, वजह है कि विरोधी बोखला गए हैं। भाजपा के पोस्टर से प्रत्याशी का नाम गायब है। यूपी से भाजपा साफ हो जाएगी। आज जो 24 घंटे बिजली मिल रही है, यह सपा सरकार की पहल थी।

 

सड़क पर एंबुलेंस सपा सरकार ने दी। 100 नंबर की व्यवस्था सपा सरकार ने ही की थी। बीजेपी ने गाड़ी नहीं बढ़ाईं 100 का 112 कर दिया। अब बीजेपी सरकार में पुलिस ने वसूली बढ़ा दी। अभी तक भी समाजवादी सरकार का लैपटॉप चल रहा है। हमने बड़ा लैपटॉप दिया था, इन्होंने छोटा सा दिया, वह भी नहीं चलता। भाजपा सरकार आपको खराब राशन दे रही है। विपक्ष की सरकार बनने पर हम गरीबों को आटा और डाटा दोनों देंगे।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा सरकार में आ गई तो शादी भी नहीं होगी। रोजगार ही नहीं मिलेगा तो शादी ही नहीं होगी। बीजेपी वाले नौजवानों का भविष्य बेहतर नहीं चाहते। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

पहले जुमला लेकर आए थे अब गारंटी लेकर आए हैं। जुमला और गारंटी भाई-भाई है। बीमारी भगाने के लिए ताली और थाली बजवाई थी। बीजेपी के दो नंबरी नेता ने बिजली माफ नहीं की है। बिजली का एक भी कारखाना भाजपा सरकार ने नहीं लगाया है।

इंडिया गठबंधन की सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगी।  इनके हाथ में ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसी है। लोगों को डरा कर चंदा वसूली करते हैं। इस बार बीजेपी जीत गई तो संविधान नहीं बचेगा। बीजेपी वोट का अधिकार छीनने जा रही है। क्षत्रिय समाज के लोग भाजपा से नाराज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय