Saturday, April 26, 2025

अमरोहा में वोट डालने पहुंची महिला का पहले ही पड़ गया वोट,प्रशासन पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

अमरोहा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच मतदान करने पहुंची महिला मतदाता ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

अमरोहा जनपद की रहने वाली महिला ओमवती ने बताया कि सुबह वह अपने पति के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। यहां पर मौजूद बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनका वोट उनके घर पर वैलेट पेपर से पड़ गया है। जबकि महिला के पति ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

इस पर महिला ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि वह न तो विकलांग है और न ही बीमार। अपना वोट डालने के लिए स्वतंत्र है। जब उसने मतदान किया ही नहीं तो उसका वोट कैसे पड़ गया।

[irp cats=”24”]

उसने उस उंगली को भी दिखाया जब वोट डालते वक्त नीली स्याही लगती है। महिला की उंगली पर स्याही के निशान नहीं थे। महिला का कहना है कि वो यहां से अपना वोट डालकर ही जायेगी। वो किसी बड़े अधिकारी के आने का इंतजार कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय