Tuesday, June 18, 2024

हर्ज नहीं है गॉसिप करने में

गृहणियां गॉसिप के लिए बदनाम हैं। इसके लिए वे पतिदेव के ताने तो सुनती ही हैं, बच्चे भी टोकने से बाज नहीं आते लेकिन वे यह नहीं समझ पाते कि उनकी पत्नी और बच्चों की मम्मी के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ और नॉर्मल रहने के लिए गॉसिप थेरेपी का काम करती है।

क्वालिटी मेंटेन रखें:- गॉसिप करें मगर उसकी क्वालिटी भी मेंटेन रखें। लगाई बुझाई वाली बातें या बेपर की उड़ाने और अफवाह फैलाने से तौबा करें। ऐसी गॉसिप करें जिससे स्वस्थ मनोरंजन हो। आजकल बातें करने के लिए टॉपिक्स की कमी नहीं। थैंक्स टू मीडिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी में करें इजाफा:- यह तभी संभव है जब बोलने के साथ सुनने की भी आदत डालें। अक्सर लोग अपनी ही बात करते रहने में मशगूल रहते हैं। इससे आप जानकारी का जखीरा इक_ा करने से वंचित रह जाते हैं। गॉसिप में डबल मजे हो सकते हैं यानी कि मनोरंजन के साथ जानकारी भी। घर में कैद रहकर दुनियां जहान की बातें वर्चुअल वर्ल्ड से जानने में वो मजा कहां जो सखी सहेलियों, अड़ोसी पड़ोसी से इंटरएक्ट करते हुए मालूम की जा सकती हैं। यहां आपकी एक्टिव इन्वॉल्वमेंट होती है जो आपको जिंदादिल रखती है। जिंदगी से जोड़ती है।

गॉसिप से बढ़ेगा दोस्ती का दायरा:- गॉसिप की महफिल जमी देखकर दोस्तों का दायरा बनते देर नहीं लगती। कब किससे टेंपो बन जाता है और दोस्ती हो जाती है, पता ही नहीं चलता। गॉसिप करते हुए हम कितनी ही बातें शेयर करते हैं और विचारों में सामंजस्य ढूंढ कर सेल्फ अश्योअर हो जाते हैं। तरह-तरह के दोस्त बनाने का शौक है अगर तो गॉसिप में प्रवीन बनना होगा। गॉसिप का अनवरत चलता सिलसिला दोस्ती बनाए रखने में सहायक होता है।

गॉसिप स्ट्रेस बस्टर:- अकेला आदमी तरह-तरह के विचारों से घिरा कई बार बहुत टेंशन में आ जाता है। डिप्रेस फील करता है, चिंता फिक्र से अधमरा हो जाता है। इसी तरह लगातार काम करते करते भी गहरी मानसिक थकान हो सकती है। टेंशन और मानसिक थकान दूर करने के लिए चंद मिनट गपशप लगा लें, स्टेऊस से एकदम मुक्ति मिल जायेगी। आपकी बैट्री रिचार्ज होकर फिर बढिय़ा सर्विस देने लगेगी। गॉसिप में है ही ऐसा जादू।

गॉसिप से बनें पापुलर:- आप में बोलने की पावर कितनी है, इस पर आपका गॉसिप करना निर्भर करता है बोलना आना भी एक बड़ा हुनर है। कितने ही टेलेंटेड, इन्टलेक्चुएल्स तक बोलना न आने के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते जब कि मामूली पढ़े लिखे कम प्रतिभाशाली सामान्य व्यक्तित्व वाले लोग गॉसिप में महारत हासिल होने से आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। मजाल है जो किसी की निगाह उन से हट जाए या उनकी कोई भी बात अनसुनी रह जाए। लोग मन ही मन प्रशंसा करते करते रह जाते हैं, वाह क्या लच्छेदार बातें करती हैं, सुनकर मजा आ जाता है। ऐसी शख्सियत की हर जगह डिमांड रहती है। उसे लोग रौनक ए महफिल का खिताब तक दे डालते हैं।

एनर्जी डिप:- गॉसिप की बहती धारा में केवल हाथ ही न धोयें, पूरे सराबोर होकर डिप लगाइए। वाकई तर जाएंगे। वो एनर्जी मिलेगी कि जीने का लुत्फ आने लगेगा। गॉसिप से आपको एनर्जी के साथ पावर भी मिलेगी, वो ऐसे कि ऑफ गार्ड कोई खास सीक्रेट न्यूज किसी से लीक हो जाए। आपको और क्या चाहिए। बोरियत तो दूर हुई ही, न्यूज ने आपको पावरफुल भी बना दिया। सही कहा है किसी ने नॉलेज इज पावर।

तो देखा अपने गॉसिप की हंसी उड़ाने वाले ही सही नहीं होते। गॉसिप का पॉजिटिव असर भी कम नहीं है। इसे समय की बर्बादी समझ लुक डाउन न करें। वर्ल्ड विल बी साइलेंट इफ गॉसिप डाइज। कहने वाले ने कितना बड़ा सच कहा है। दुनियां को आबाद रखिए, गॉसिप सिप भी करिए और उसमें भरपूर डिप भी लगाते रहिए।
– उषा जैन शीरीं

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय