Sunday, May 18, 2025

यूपी में फरवरी में बीजेपी संगठन में होंगे बड़े बदलाव, जिला स्तर तक होगा पुनर्गठन

लखनऊ -उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में इसी महीने कुछ बड़े बदलाव होंगे ,क्षेत्रीय और जिला स्तर तक भी पुनर्गठन किया जाएगा।

प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी संगठन की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें विचार विमर्श हुआ और जल्द ही उन स्थानों पर नियुक्तियां कर दी जाएंगी जो पद पार्टी में खाली हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2024 तक सर्वसम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है, जिसके चलते सभी कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ गए हैं लेकिन प्रदेश में कई पद खाली हो गए हैं।

इनके अलावा क्षेत्रीय स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर पर पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विचार-विमर्श जारी है।

श्री चौधरी ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जैसे ही चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर देगा, पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर देगी ,

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय