Monday, May 19, 2025

दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी तापमान जाएगा 43 डिग्री के पार

मेरठ। मेरठ और पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। आने वाले दो से तीन दिन गर्मी का असर और तेज होगा। इससे मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि कन्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। आज शनिवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 41 के पार और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 22 मई को हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के समय तेज हवाएं चलेंगी। 23 मई की शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना भी है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शुक्रवार की रात अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.5 रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 45 से 84 प्रतिशत तक है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय