Monday, May 19, 2025

नोएडा से चोरी हुई बोलेरो पिकअप के साथ चोर 4 घंटे में गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने चौड़ा गांव से चोरी हुए एक बोलेरो पिकअप को बरामद कर लिया है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले चोर को भी गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बोलोरो पिकअप वाहन अज्ञात चोरों ने घर के पास से चोरी कर लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद चोरी किया हुआ पिकअप बरामद कर लिया। वाहन को चोरी करके भाग रहे रवि उर्फ जितेंद्र पुत्र पृथ्वीराज निवासी सेक्टर 11 को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय