Monday, April 28, 2025

मनीष सिसोदिया जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे,की ये मांग

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे हैं। हाई कोर्ट तीन मई को सुनवाई करेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज केस में सिसोदिया की जमानत अर्जी को खारिज कर चुका है।

 

इसी आदेश को सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने मनीष सिसोदिया को 9 मार्च, 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। दिल्ली सरकार की बहुचर्चित आबकारी नीति की आंच से आम आदमी पार्टी के कई नेता झुलस चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सलाखों के पीछे हैं। उनके वकील जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जा चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय