Monday, April 28, 2025

बुलंदशहर में युवक की बाॅडी को गंगा में बांधकर रखा,अंधविश्वास के चलते कराया इलाज,सांप के काटने से हुई थी मौत

बुलंदशहर। सोचकर हैरानी होती है कि कैसे 21वीं शताब्दी के तकनीकी युग में भी लोग आंख मूंदकर अंधविश्वास पर भरोसा कर लेते हैं। मामला बुलंदशहर का है, जहां एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उसके परिजनों को किसी ने यह बता दिया कि अगर आप इसके शव को गंगा में बांधकर रखेंगे, तो उसकी जान बच सकती है।

मृतक युवक अपने परिजनों का सबसे अजीज था, इसलिए उसके परिजनों ने उसके शव को गंगा नदी के किनारे ले जाकर बांध दिया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद उसके परिजनों ने अवंतिका देवी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

[irp cats=”24”]

बीते 26 अप्रैल को गांव जयरामपुर कुदेना का रहना वाला (20) मोहित कुमार मतदान करने के बाद खेत पर चला गया था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी।

 

परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। आराम न मिलने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ती चली गई।

 

कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा में रखने पर जहर उतर जाता है। इस अंधविश्वास में आकर परिजनों ने युवक के शरीर को गंगा में रख दिया।

 

उसके शव को बांधकर नदी में रख दिया और उसे पुल के खंभे से बांध दिया। सांस वापस न आने पर बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय