Friday, April 11, 2025

यह 1857 की क्रांति धारा है, हम यहां पर निजी अस्पतालों/स्कूलों की लूट नहीं चलने देंगे – आप

मेरठ। आम आदमी पार्टी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर शुरू किया गया धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। आम आदमी पार्टी का धरना तीन दिन चलेगा। आम आदमी पार्टी का धरना केन्द्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों व निजी अस्पतालों,स्कूलों की खुली लूट के खिलाफ शुरू किया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि देश में बढ़ते निजीकरण वह अस्पताल और निजी स्कूलों में हो रही खुली लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आगाज कर दिया है।

 

 

एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा मेरठ में सरकारी अस्पताल हो या सरकारी स्कूल सभी खस्ता हाल है। भगत सिंह का सपना गरीब मजदूर किसान बेरोजगार नौजवानों को साथ लेकर चलने का था लेकिन देश में चल रही सरकार सिर्फ पूंजीवाद को न सिर्फ बढ़ावा दे रही है बल्कि धड़ल्ले से चंद पूंजीपत्तियों का कर्ज भी माफ कर रही है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मानना था कि अगर शोषण करने वाला, जुल्म ढाहाने वाला पाप का भागी है तो शोषण सहने वाला भी उतना ही अपराधी है ढाका ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर कर देश के अन्य राज्यों में चल रही सरकारों को आईना दिखाने का काम किया है।

 

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा मेरठ के निजी अस्पताल हो या निजी स्कूल लगातार मेरठ की जनता को लुटने का काम कर रहे हैं। आज के दौर में निजी अस्पताल और स्कूल लूट का प्रमुख अड्डा बने है गांव का गरीब इंसान इलाज कराने जब आता है तो उसको महंगे बिल दिए जाते हैं। उसको महंगी दवाइयां अस्पतालों के निजी स्टोर से जबरन खरीदवाई जाती हैं अस्पतालों में तमाम अनियमितताएं  है मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी मापदंड के अनुसार किसी अस्पताल का भवन नहीं बना फायर विभाग के बिना एनओसी के धड़ल्ले से अस्पताल चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  देश के समुद्री इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कर रही काम- मोदी

 

 

 

भगवान ना करें अगर कोई हादसा हो जाए तो उनका जिम्मेदार कौन होगा पूर्व में भी ऐसी घटनाएं देश में हुई है। इस दौरान जिला अध्यक्ष बागपत ओमवीर सेन, मेरठ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, सलीम मंसूरी, फुरकान त्यागी, उमेश विश्वकर्मा, भारत लाल यादव, राहुल भाटीपुरा, इंतजार अली, भूप सिंह, गुरविंदर सिंह, चौधरी रामवीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, आरजू कंडारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय