Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नागल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने गांव के ही चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे धोखे से जंगल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया है। थाने पहुंची 14 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को गांव के दो युवक उसे यह कहकर जंगल ले गए थे कि चारा लेने गई तेरी मां तुझे बुला रही है। पीड़िता का आरोप है जब वह उनके साथ जंगल में पहुंची तो वहां पहले से ही दो युवक और मौजूद थे, जिन्होंने गन्ने के खेत में बारी- बारी उसके साथ दुराचार किया। धमकी दी कि गांव में जाकर किसी को नहीं बताना, नहीं तो तेरे भाई को जान से मार दिया जाएगा। बुधवार शाम पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।

सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि चारों युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। नामजद युवक योगेश, आनंद एवं गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण को भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय