Friday, May 9, 2025

सहारनपुर देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, एक की मौत

 
सहारनपुर/छुटमलपुर। देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित देहरादून नेशनल हाइवे पर रसूलपुर के पास उत्तराखण्ड रोडवेज की बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार दुष्यंत पुत्र ब्रजेश निवासी थानाभवन, रजत पुत्र अजय सिंह निवासी मुरादनगर (नोएडा) गंभीर रूप से घायल हो गये है। गंभीर हालत में दोनो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं तीसरे युवक सौरभ पुत्र जितेंद्र निवासी पुंवारका की मौत हो गयी। जिसे फतेहपुर पुलिस ने  पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भिजवा दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय