Monday, June 5, 2023

आज महापौर हरिकांत के साथ 90 पार्षद लेंगे शपथ, मंत्री और सांसद रहेंगे मौजूद

मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शुक्रवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें भाजपा के स्थानीय नेता ही मौजूद रहेंगे। महापौर और पार्षदों को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. शपथ दिलाएंगी।

- Advertisement -

दोनों नगर पालिका मवाना, सरधना और 13 नगर पंचायत के अध्यक्ष-सदस्यों की शपथ एसडीएम और एसीएम दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने सभी जगह पर गुरुवार को लगभग तैयारी पूरी कर ली है।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया और 90 पार्षद के शपथ समारोह के कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन व नगर निगम बृहस्पतिवार रात तक लग रहा हैं। आज 12 बजे से 1 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम चलेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना कि शपथ समारोह में स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

मंत्री, सांसद, विधायक और एमएलसी सहित सभी नेता कार्यक्रम में रहेंगे। गुरुवार रात में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में 1200 लोगों की क्षमता है। अनुमान है कि 90 पार्षद और उनके समर्थकों की भीड़ भी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय