Thursday, April 24, 2025

सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा-कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती।

 

सहारनपुर में पति-पत्नी ने कर्ज से परेशान होकर 3 बच्चों समेत खाया जहर, हालत गंभीर

[irp cats=”24”]

 

लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है।” पूर्व सीएम ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।” अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भाजपा नेता अमित मालविया की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी।

 

मुजफ्फरनगर में ATM तोड़कर चोरी करने वाला हरियाणा का चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली !

 

केजरीवाल ने कहा था कि मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब भाजपा वालों से आ रहा है। भाजपा को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है। शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय