Friday, April 26, 2024

सहारनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई 74 शिकायतें, डीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बेहट में राजस्व विभाग की 25, पंचायत राज की 04, विकास विभाग की 07, विद्युत की 14, पुलिस की 10, लोक निर्माण विभाग की 02, कृषि की 02, समाज कल्याण की 04, सिंचाई की 03, जल निगम की 03 कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से राजस्व की 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तहसील बेहट में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। जन सामान्य की शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान करने वाले कर्मियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भूमि सम्बंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायत का निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तहसील दिवस में किसानों को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलेट्स रागी के मिनीकिट वितरित किये जिससे जनपद में अधिक से अधिक मोटे अनाज का उत्पादन हो। उन्होने कहा कि व्यक्ति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज का उपयोग अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। इसके उत्पादन में लागत भी कम आती है। कम पानी और बिना रासायनिक खाद के अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। आधुनिकता के फेर में लोग मोटे अनाज को भूल गए हैं। जबसे हमने श्री अन्न का उपयोग बन्द किया है समाज में बीमारियां बढ़ी हैं। चिकित्सक भी लगातार फाइबरयुक्त फूड की सलाह देते हैं।
डीएम अखिलेश सिंह ने स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग रोकथाम अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संविलियन विद्यालय बेहट, प्राथमिक विद्यालय बेहट नंबर 1, प्राथमिक विद्यालय बेहट नंबर 2 तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेहट के छात्र-छात्राएं तथा समस्त शिक्षकगण खंड शिक्षा अधिकारी निशा रानी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग रोकथाम से संबंधित स्लोगन की तख्तियां बैनर तथा नारों के साथ कस्बा बेहट के मुख्य मार्ग तथा मुख्य मोहल्लों से निकलते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहट पहुंचे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिये कि सभी विभाग सौंपी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पहले से ही साफ-सफाई, जन जागरूकता, वातावरणीय स्वच्छता, सर्विलेंस आदि सम्पूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने निर्देश दिये कि सभी पुलिसकर्मी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहेंगे। पुलिस शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार, तहसीलदार बेहट प्रकाश सिंह तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय