Friday, April 11, 2025

सरकार का संकल्प किसी के साथ नहीं होगा अन्याय- योगी

गोरखपुरए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिनए सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कि किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मिले मोबाइल प्रकरण में जेल वार्डन सस्पेंड, चार बंदीरक्षकों पर कार्रवाई

 

जनता दर्शन के दौरान आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक.एक कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं।

मुज़फ्फरनगर के छपार में मिला शव मेरठ के युवक का था, छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में था आरोपी

 

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।

मुजफ्फरनगर में कंपनी बाग़ से युवती का अपहरण, होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी फरार

 

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे ने निर्माण कार्यों में देरी पर महायुति सरकार को घेरा

जनता दर्शन में प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों को लेकर विवाद संबंधी शिकायतों पर योगी ने अफसरों से कहा कि सबसे पहले इसमें सभी पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने की जरूरत है।

 

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।

 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातः काल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। गोशाला जाकर मुख्यमंत्री ने गोसेवा की।

 

 

 

गोशाला के समीप एक मोर को रोटी और केला खिलाकर उस पर अपना स्नेह लुटाया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी की नजर अपने परिजनों संग आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को पास बुला लिया। उनसे हंसी ठिठोली करके खूब प्यार.दुलार किया और चॉकलेट गिफ्ट की। एक नन्हा बच्चा चॉकलेट का रैपर नहीं खोल पा रहा तो मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से रैपर हटाकर उसे खाने को दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय