Tuesday, May 6, 2025

मेरठ में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिखाई बंदूक, मोबाइल छीनकर फरार

मेरठ। थाना टीपीनगर की वेदव्यासपुरी कालोनी में घर के बाहर टहल रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल  लूट लिया। बाइक सवार बदमाश तमंचा लूटने के बाद मौके से फरार हो गए। वेदव्यासपुरी निवासी निखिल राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए।

 

अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल, रेखा गुप्ता के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

उन्होंने तमंचा दिखाकर उसे रोका और गोली मारने की धमकी देते हुए मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।

 

संगीत सोम के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, रामगोपाल यादव पर की थी अशोभनीय टिप्पणी

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी वेदव्यासपुरी और आसपास के इलाकों में बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय