Wednesday, May 7, 2025

नमो भारत और मेट्रो एक साथ, मेरठ को मिलेगा हाईटेक ट्रांसपोर्ट हब

मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (नमो भारत) कॉरिडोर का शताब्दी नगर स्टेशन अब अपने फिनिशिंग चरण में पहुंच चुका है। इससे जल्द ही मेरठ शहर के अंदरूनी हिस्सों तक रैपिड रेल सेवा की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर की दूरी पर चल रही हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में आधी रात सरे राह कार सवार को दबंगई दिखाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

 

मेरठ साउथ के आगे 6 किलोमीटर तक ट्रैक बिछाया जा चुका है और ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का काम भी पूरा कर लिया गया है। स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध शताब्दी नगर स्टेशन की लंबाई 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। इस स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो, दोनों का ठहराव होगा। यात्रियों के लिए दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं, जो लगभग तैयार हैं। स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस स्टेशन के शुरू होते ही ब्रह्मपुरी, रेल विहार (रिठानी), पंचवटी एन्कलेव, सुपरटेक पाम ग्रीन, जलवायु टॉवर समेत आसपास के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, बिजली बंबा बाईपास और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े यात्रियों को भी तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

 

 

10 अप्रैल सीएम योगी की ज़िन्दगी का होगा आखिरी दिन ?, एसपी को भेज दी चिट्ठी- दम है तो सीएम को बचा लो !

यह भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें सेमी-हाई स्पीड रैपिड रेल (नमो भारत) और मेट्रो ट्रेन एक ही ट्रैक और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होंगी। मेरठ मेट्रो के तहत शताब्दी नगर चौथा स्टेशन होगा। वर्तमान में इस खंड पर एनसीआरटीसी द्वारा ट्रायल रन किए जा रहे हैं।

 

 

अखिलेश यादव के प्रति अपमानजनक शब्दों का किया था इस्तेमाल, रेखा गुप्ता के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

परतापुर मेट्रो स्टेशन: मेरठ साउथ के बाद अगला स्टेशन, 75 मीटर लंबा। यह केवल मेट्रो स्टेशन होगा, नमो भारत यहां नहीं रुकेगी। स्टेशन के पास परतापुर रेलवे स्टेशन भी स्थित है। रिठानी मेट्रो स्टेशन: औद्योगिक क्षेत्रों के करीब, 75 मीटर लंबा, 15 मीटर ऊंचा। दो एंट्री-एग्जिट में से एक लगभग तैयार। स्टेशन के तकनीकी कक्ष भी पूर्ण।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय