Saturday, May 24, 2025

मेरठ में शादी की रात दुल्हन हुई दो लाख रुपए लेकर फरार, तीन महिला और एक युवक पकड़ा

मेरठ। कोलकाता की युवती ने कंकरखेड़ा के युवक से रचाई शादी रात में दो लाख रुपये चोरी कर फरार। पुलिस ने शादी के बाद ससुराल से चोरी करने वाले गिरोह की शातिर तीन महिला और एक व्यक्ति को पकड़ा। गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस की टीम गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है कि अब तक उन्होंने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने शादी करने के बाद ससुराल से चोरी कर फरार होने वाले गिरोह की दो महिला और दो युवतियों समेत एक व्यक्ति को भी धर दबोचा है। कुछ महीने पूर्व कोलकाता की युवती की शादी कंकरखेड़ा के युवक से हुई थी, जिसके बाद वह दुल्हन ससुराल से दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गई थी। कंकरखेड़ा कस्बा निवासी एक युवक की करीब छह महीने पूर्व कोलकाता निवासी युवती से शादी हुई थी।

कंकरखेड़ा के ही एक व्यक्ति ने यह रिश्ता बताया था। शादी के बाद पांच महीने तक दुल्हन अपनी ससुराल में ही रही। करीब एक सप्ताह पूर्व रात में मौका पाकर दुल्हन अपनी ससुराल की तिजोरी में रखे करीब दो लाख रुपये चोरी कर अंधेरे में ही फरार हो गई। पति सुबह जब नींद से जागा तो अलमारी खुली पड़ी थी। मुख्य गेट भी खुला हुआ था। शोर मचने पर परिजन जागे और दुल्हन को आवाज लगाई। मगर, वह फरार हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय