Friday, June 28, 2024

आज यूपी में भयमुक्त माहौल है, माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए: सीएम योगी आदित्यनाथ 

https://youtu.be/InCbflxsvsw
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से किया। सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर भीड भरे पंडाल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया गया, 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।
सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने पहुंचेंगे। यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को  संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वही जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की हुई थी। कई जगह रूट डायवर्जन भी किया गया था।
इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत झोंक हुई थी। वहीं जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर रैली में पहुंचने के लिए दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर राजकीय वायुयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायुसेना की हवाई पट्टी पर उतरे। 12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले।
मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, सांसद प्रदीप चौधरी, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह रावत, महानगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक चौधरी कीरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, सहारनपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी,पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यपमांगेराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय