Tuesday, April 15, 2025

गुरुगाम में यमराज के साथ यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

गुरुग्राम। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए रविवार को लेजरवैली पार्क क्षेत्र में यमराज बने कलाकार के साथ लोगों को जागरुक किया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जागरुकता का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में शहरवासियों को हेल्थ चेकअप और योगा के साथ सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया गया, ताकि यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाया जा सके। इस दौरान रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।

आमजन का फ्री हेल्थ चेकअप, योगा, जिम्नास्टिक, डांस व कल्चरल प्रोग्राम आदि मनोरंजक कार्यक्रमों द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एसीपी यातायात ईस्ट अशोक कुमार, यातायात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एएसआई राजेश व ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारियों सहित रोड सेफ्टी ऑफिसर जगदीप बवेजा, अरविंद सिंगला, वेदांत कौशल, तरुण, साहिल सैनी, कषिका दीवानी, मधु बेरी, अचल यादव, अनिल जेटली, प्रिंस बत्रा, सुनील सुखीजा व बिजेंदर आदि अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय