Sunday, February 23, 2025

दीपिका पाटीदार बनी MPPSC टॉपर, 5वीं कोशिश में पहली रैंक

 

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार टॉप 10 की सूची में 6 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। देवास की दीपिका पाटीदार ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नर्मदापुरम के आदित्य तिवारी ने दूसरा और सुरभि जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

 

मुजफ्फरनगर में डीएम की प्रोफाइल पिक्चर लगाकर रुपए मांगने का प्रयास, साइबर अपराधियों का दुस्साहस

जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

दीपिका पाटीदार, देवास जिले के जामगोद गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता गोपाल पाटीदार ग्राम पंचायत गढ़खजूरिया के सचिव हैं। दीपिका ने शुरुआती शिक्षा तालौद के सरकारी स्कूल में की और 11वीं-12वीं में राऊ स्कूल में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने इंदौर के होल्कर कॉलेज से स्नातक किया और दिल्ली में कोचिंग के साथ इतिहास में परास्नातक किया।

मुजफ्फरनगर में बिना लाइसेंस के औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई

दीपिका ने 2018 से परीक्षा देने की शुरुआत की थी और दिन में 10-12 घंटे पढ़ाई करने के बाद अब यह सफलता पाई। उन्होंने मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक हासिल कर कुल 902.75 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

इस बार के परिणाम में महिलाओं का प्रदर्शन शानदार रहा। टॉप 10 में 6 लड़कियों ने स्थान पाया है, जो प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

 

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर परिणाम दिया गया है। जो उम्मीदवार सफल हुए हैं, उन्हें अब नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय