Wednesday, April 23, 2025

देवरिया में अज्ञात शरारती तत्वों ने दुर्गा मां की प्रतिमा तोड़ी, भक्तों में आक्रोश

देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के उत्तरी रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में रविवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, शेर, धनुष, त्रिशूल आदि प्रतिमाओं को तोड़ दिया। इतना ही नहीं दान पेटी तोड़ कर पैसे भी लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश है। इसकी सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि शहर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी में दुर्गा मंदिर स्थित है। यहां रहने वाले आस-पास के लोग जय मां दुर्गा सेवा समिति बनाकर यहां की व्यवस्थाओं को करते हैं। इस मंदिर की देखरेख और पूजा-पाठ अंकित पाण्डेय का परिवार करता है। सोमवार की सुबह पूजा के लिए मंदिर का शटर खोलने पर क्षत-विक्षत प्रतिमाओं को देख कर पुजारी ने घटना की सूचना आस-पास के लोगों को दी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि मंदिर में स्थापित दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, शेर, धनुष, त्रिशूल आदि प्रतिमाओं को तोड़ दिया गया है। अज्ञात शरारती तत्वों ने दान पेटी तोड़ कर पैसा भी लेकर फरार हो गए। शरारतियों ने प्रतिमाओं को पहनाये गए सभी जेवरात भी लेकर चले गए। हालांकि समिति के अनुसार कोई भी जेवरात सोने चांदी के नहीं थे। उपद्रवियों की ओर से किए गए इस घटना से क्षेत्रीयजनों में काफी आक्रोश है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

[irp cats=”24”]

भटनी थाना के थानेदार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय