Sunday, May 18, 2025

शामली के मीमला गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक के पैर में लगी गोली

शामली। जनपद के गांव कहासुनी के बाद एक ही परिवार के दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला में जयदेव नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ है। परिजन घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे, जिसे बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि जयदेव नाम के युवक के पैर में गोली लगी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। अब तक की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि गोली मोनू नाम के आरोपी द्वारा चलाई गई है।

 

सीओ ने बताया कि घायल और आरोपी आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय