Sunday, April 27, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज- गजराज राणा

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लोकसभा चुनाव में देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। संविधान बदलने की अफवाह फैलाकर लोगों के अंदर नफरत भरने की बड़ी साजिश रची गई। अतः सरकार को दोनों नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

 

शिक्षक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिए।  जिस तरीके से राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा संविधान बदलने की अफवाह फैलाई गई यह सीआरपीसी आईटी एक्ट-2000 की धारा 67 का उल्लंघन माना जाएगा। इस धारा के अंतर्गत 3 साल की कैद और 5 लाख का जुर्माना लगता है।

[irp cats=”24”]

 

इतना ही नहीं अगर दोबारा फिर से अफवाह फैलाई गई तो इसमें 5 साल की कैद और 10 लाख का जुर्माना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों पर सीआरपीसी 295 के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि इन दोनों नेताओं ने देश के अंदर समाज में कटुता फैलाने और दलित और स्वर्ण के बीच खाई पैदा करने का घिनौना कार्य किया है। गजराज राणा ने कहा कि अगर सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह स्वयं कानून के माध्यम से दोनों नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और देश में आपसी भाईचारे को खत्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का काम करेंगे।

 

बैठक को पूर्व सभासद दीपक त्यागी, आनंद राणा विजेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजेश त्यागी, अमरीश राणा, राहुल राणा, संजय राणा, मोनू त्यागी, मांगेराम, संदीप राणा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय