Monday, April 28, 2025

इंदौर में हुआ मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं बैठकर किया सफर

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब मेट्रो सिटी बनने जा रहा है। यहां मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है। शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी नगर स्टेशन पर ट्रायल के लिए पूजन किया और हरी झंडी दिखाकर मेट्रो ट्रेन को ट्रायल रन के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कोच में बैठकर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक छह किमी का सफर किया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे।

मेट्रो ट्रेन का यह ट्रायल रन गांधीनगर स्टेशन से सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 5.9 किलोमीटर तक किया गया। इस पल के साक्षी 10 हजार से ज्यादा इंदौरवासी बने। इनमें अलग-अलग संगठन, व्यापारी व अन्य लोग भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर का एक नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर मेरे सपनों का शहर है। इंदौर ने टैंपो से मेट्रो तक का सफर तय कर लिया है। आज मेट्रो का ट्रायल रन प्रारंभ हुआ है। मेट्रो मतलब नई परिवहन क्रांति है। मेट्रो का सफर सुगम, सुरक्षित, सुविधापूर्ण और सस्ता है। यह सुंदर भी है और सस्टेनेबल भी। यहां 5-6 महीने में मेट्रो का रेगुलर संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय