Monday, May 19, 2025

मध्यप्रदेश में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में आज एक बस को बोरवेल लेकर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन रोड स्थित एक कॉलेज के समीप सुबह एक बस काे बोरवेल लेकर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया।

 

वहां से गंभीर रूप से घायल एक महिला को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। बताया गया है कि बस स्टाप पर खड़ी सवारियों को लेने के लिए चालक ने जैसे ही रफ्तार धीमी की, पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय