Sunday, June 30, 2024

सहारनपुर में अवैध हुक्का बार संचालन कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध हुक्का बार का संचालन कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थ का कारोबार/ हुक्का बार संचालन करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा दो हुक्का

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

बार संचालक अभियुक्त मानव मलहोत्रा पुत्र सुरेन्द्र मल्होत्रा निवासी कस्बा म0न0-डी-53 ब्रजेश नगर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर व निखिल सैनी पुत्र रणजीत सिंह सैनी नि० न्यू कपिल विहार थाना सदर बाजार को डेजो रेस्टोरेन्ट मिशन कम्पाउण्ड से गिरफ्तार किया है।

 

अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे/निशादेही से 03 नाजायज हुक्के, चिलम, 02 पाईप, तम्बाकू, 1 एण्ट्री रजिस्टर तथा 1 पैन बरामद हुए है। उपरोक्त की बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सदर बाजार पर मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ताणों के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय