Friday, April 25, 2025

सहारनपुर पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की गई नौ बाइक बरामद हुई है।
एसएसपी सहारनपुर डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में  गंगोह कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को नौ चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात गंगोह क्षेत्र से पांच युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनके पास से नौ बाइक बरामद की हैं जो सभी चोरी की है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह चोरी की गई बाइक को सस्ते में ही बेचकर अपने शौक पूरे कर रहे थे। पुलिस ने सभी शातिर वाहन‌ चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज‌ दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय