Thursday, April 24, 2025

विधानसभा में ममता बनर्जी बोली -संदेशखाली आरएसएस का गढ़ है, ईडी शाहजहां को ”निशाना” बनाने आई थी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा है कि संदेशखाली में आरएसएस का गढ़ है। उन्होंने तृणमूल नेता शाहजहां शेख को लेकर भी अपना मुंह खोला। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में इतने हंगामे के पीछे ईडी का हाथ है। ये वही लोग हैं जिन्होंने शाहजहां को ”निशाना” बनाकर संदेशखाली में घुसकर उत्पात मचाया था।

ममता ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, ”ईडी शाहजहां को ”निशाना बनाकर” संदेशखाली में दाखिल हुई। उसमें गड़बड़ी कर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के बीच परेशानी पैदा की जा रही है। वहां आरएसएस का गढ़ है। उनके शब्दों में, ”वहां चेहरे पर मास्क लगाकर लोग हिंसा भड़का रहे हैं। संदेशखाली में बाहरी लोग इतना शोर मचा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि संदेशाखली की महिलाओं ने शेख शाहजहां और उसके लोगों पर सालों से महिलाओं के यौन उत्पीड़न और अन्य गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने इस बारे में कोई नहीं बात नहीं की। उन्होंने एक तरह से शाहजहां का बचाव करते हुए कहा कि ईडी ने उसे निशाना बनाने की कोशिश की।

[irp cats=”24”]

महिलाओं ने कहा था कि वे स्थानीय तृणमूल नेताओं के हमले के डर से अपना चेहरा ढक कर पुलिस को बयान दे रहे हैं। इस पर भी ममता ने कहा कि चेहरा ढककर लोग हंगामा कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय