Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में नशीले पदार्थ के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

मेरठ। जिले की थाना परतापुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हाई-वे पर गश्त के दौरान करीब 250 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस की ओर से बताया गया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख कीमत है।

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान की शुरू कर दिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए आज रात बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन में आज स्वॉट टीम व थाना परतापुर पुलिस के संयुक्त अभियान मे थाना परतापुर क्षेत्र से एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय