Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में यमुना नदी में नहाते हुए डूबने से दो चचेरे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह कोतवाली के गांव ख़ालिदपुर निवासी दो चचेरे भाइयों दर्पण व सागर की दौलतपुर घाट स्थित यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। शोर होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। पानी से निकाले जाने के बाद दोनों को चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकिसक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली के गांव खालिदपुर निवासी ताऊ-चाचा के 19 वर्षीय दर्पण पुत्र वेद प्रकाश और 22 वर्षीय सागर पुत्र नेत्रपाल दौलतपुर में यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। उनके साथ गांव की ही कुछ और बालक भी थे। दोनों युवक यमुना में नहाने लगे अन्य बालक बाहर बैठकर उन्हें देख रहे थे। नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे पर बैठे बालकों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर स्वजन भी वहां पहुंच गए। तुरंत ही दोनों को चिकित्सक को दिखाया गया।  लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय