Monday, April 28, 2025

हिप्नोटाइज कर गहने लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिप्रोटाइज कर गहने लूटने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनो बदमाश चंदा मांगने के बहाने अपार्टमेंट में घुसे और युवती को हिप्रोटाइज कर गहने लूट कर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 24 अक्टूबर को स्वेज फॉर्म स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में आरोपी जसवीर उर्फ सोनू निवासी बड़ोदिया बस्ती,सुंदर पथ,अरविंद नगर और डिंपल सिंह निवासी बडोदिया बस्ती चंदा मांगने के बहाने से अपार्टमेंट में घुसे और श्रीवस्तन की बेटी श्रीनिधी को हिप्नोटाइज कर गहने लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिताें को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपिताें को लूटी गई चेन बरामद कर ली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय