Monday, February 24, 2025

देवबंद में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो मजदूर घायल,हायर सेंटर रेफर 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में स्टेट हाईवे-59 पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देवबंद सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक पर सवार होकर साखन खुर्द गांव से मजदूरी करने के लिए देवबंद आ रहे नीटू पुत्र मैनपाल और पोपिन पुत्र नाथीराम की बाइक में हाईवे पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के निकट तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

 

 

जिससे बाइक सवार सडक़ पर गिरने के कारण घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय