Friday, May 16, 2025

मेरठ में महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस को सौंपा

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र में पति के साथ हुई मारपीट का पता लेने जा रही महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और एक आरोपित को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

 

हापुड़ देहात निवासी महिला ने पुलिस आफिस में दी शिकायत में बताया कि उसका पति किन्नरों के समूह में ढोलक बजाने का काम करता है। 10 फरवरी को वह मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ में बधाई मांगने गए थे।

 

 

आरोप है कि गांव अतराड़ा निवासी कुछ लोगों ने किन्नरों के समूह को रास्ते में रोक लिया वसूली करने लगे।विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। पता चलने पर वह अपने भतीजे के साथ पति का हाल जानने के लिए आड़ जा रही थी। किन्नरो के दो हमलावरों ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पीड़िता आरोपियो के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने धमकाकर भगा दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय