Wednesday, May 21, 2025

आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 22 लाख का गांजा बरामद 

नोएडा । थाना दादरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 लाख रुपए बताई जा रही है।
थाना दादरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर दीपक कुमार पुत्र रामसुंदर निवासी ईस्ट गोकलपुर नई दिल्ली तथा अजय भाटी पुत्र मामराज भाटी निवासी ईस्ट गोकलपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने मारुति एस एक्स -4 कार में रखकर ले जाए जा रहे 130 किलो गांजा बरामद किया है।
गांजे की कीमत लगभग 22 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी आंध्र प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीद कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते थे, तथा यहां पर ये लोग महंगे दर पर गांजा बेचते थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को इस गैंग के कुछ अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय