Sunday, April 27, 2025

नोेएडा में मादक पदार्थ बेचने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक शातिर बदमाश बताया जा रहा है। यह काफी दिनों  से नोएडा क्षेत्र में गांजा बेचने के घंधें में लिप्त है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि थाना पुलिस ने विनायक अस्पताल के पास से हिमेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।

 

[irp cats=”24”]

वहीं थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वेदवन पार्क सेक्टर 78 के पास से आबकारी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस ने सुमित वर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया किसके पास से 44 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय