Sunday, April 27, 2025

नोएडा में पानी लेने गई दलित बच्ची के साथ मारपीट, किया बलात्कार

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाली एक 10 वर्षीय दलित किशोरी के साथ एक किशोर ने मारपीट कर जबरन बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से जनपद बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला सोरखा गांव में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि 11 जनवरी को शाम 6 बजे के करीब उसकी 10 वर्षीय बेटी सोरखा गांव में स्थित पानी के प्लांट से पानी लेने गई थी। प्लांट में मौजूद प्लांट के मालिक का 15 वर्षीय बेटा उसके साथ बदसलूकी  करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पानी के पाइप से उसे मार और उसे पड़कर प्लांट के अंदर ले गया।

[irp cats=”24”]

 

 

आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बलात्कार, हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय